11 C
New York
Wednesday, March 22, 2023

Buy now

spot_img

UP में अगले आदेशों तक के लिए बोर्ड परीक्षा टली, 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे; CM ने दिया निर्देश

देवरिया टाइम्स

उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं। यह दूसरा मौका है जब कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। पहले 24 अप्रैल फिर 8 मई से बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। परीक्षा स्थगित होने से करीब 56 लाख स्टूडेंट प्रभावित हुए हैं। अब 20 मई के बाद परीक्षा कराए जाने की संभावना है। वहीं, कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे।

यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बता दें कि संक्रमित होने के बाद CM की पहली बैठक थी। बीते बुधवार को उनकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया था। बता दें कि टीम इलेवन अधिकारियों का एक ग्रुप है। जिसमें अपर मुख्य सचिव गृह, अपर स्वास्थ्य सचिव आदि अधिकारी शामिल हैं।

24 घंटे में 20,510 केस मिले

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 20,510 केस मिले हैं। प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 4,517 लोग की हैं। मौजूदा समय मे सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है। अब तक 9,376 लोगों की मृत्यु हुई है। बीते 24 घंटे में 2,10,121 सैम्पलों की जांच की गई इनमें से 90 हज़ार RT-PCR जांच की गई।

प्रवासी कामगारों के लिए सरकार की गाइडलाइन

कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए योगी सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों में क्वारैंटाइन सेंटर बनेंगे। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से पलायन कर यूपी आ रहे प्रवासियों का जिले में स्क्रीनिंग कराना जरूरी होगा। सात दिन का क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया गया है। यानी कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद भी सात दिन खुद को आइसोलेशन में रहना होगा। अगर लक्षण हैं तो 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles