देवरिया टाइम्स
रूपन चंद्र हाईस्कूल रोपन छपरा के परिसर में आयोजित स्व. ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ठाकुर भद्रसेन सिंह ने इस सुदूर इलाके में चार दशक पहले ही शिक्षा की अलख जगाई थी। अब उनका सपना उनके दोनों पुत्र व इलाके के छात्र-छात्राएं साकार कर रहे हैं। जिस सपने को संजोकर उन्होंने विद्यालय की नींव रखी आज वह साकार हो रहा है।


इसके पूर्व भद्रसेन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति है कि अपने पूर्वजों को याद कर उनके पद चिह्नों पर चलें। हमें उनके आचरणों का अनुसरण करना होगा। तभी हमारा देश विकास पथ पर चलेगा। भाजपा सरकार गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा को लेकर प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमें भद्रसेन सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन के बाद कृषि मंत्री ने वाद-विवाद व विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सफल हुए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

संचालन प्रो. हिमांशु सेन सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. ध्रुवसेन सिंह, चंद्रसेन सिंह, गीता सिंह, डॉ. सबिता रानी सिंह, प्रतिभा शाही, कुसुम रानी सिंह, रंजना सिंह, पुष्पा शाही, अरविंद प्रताप शाही, पुष्पा शाही, वैभव शाही, राजबहादुर सिंह, भाजपा नेता अमित सिंह बबलू, विष्णुकांत तिवारी, छेदीलाल यादव, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।