देवरिया टाइम्स
प्रदेश सरकार के पर्यटन विकास राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी का भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा कोतवाली के सामने स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने टीम वर्क के तौर पर कार्य किया और इसलिए विभिन्न योजनाओं में आशातीत परिणाम मिले। प्रधानमंत्री की अपील पर अधिकारियों ने गांव-गांव और घर-घर शौचालय बनवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने जन सामान्य से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे अधिक से अधिक लोग जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।

पर्यटन क्षेत्र के विकास पर सरकार अहम भूमिका निभा रही है।
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,जिलामंत्री अभिषेक तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय,बचनदेव गोंड़,पुनीत यादव,अजय दुबे वत्स,अशोक तिवारी,विकास रौनियार, अनिल ठाकुर,पिंटू सिंह ,मनीष कुशवाहा,दीनदयाल तिवारी आदि मौजूद रहे।