देवरिया टाइम्स
भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा आज समता निवास पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवम दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, भाजपा की कथित विचारधारा एकात्म मानववाद सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी की सोच को लागू करने में लगी हुई है और आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचे इसके लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।आज सरकार छोटे किसानों को लाभ मिल रहा है,नए कृषि कानून से लेकर अन्य कई योजनाओं के जरिये किसानों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।

भाजपा गरीबो के घर तक जाकर शौचालय, गैस,बिजली,आयुष्मान कार्ड किसान सम्मान निधि उपलब्ध करा रही है। आज देश का गौरव सर्वोत्तम पथ पर है।
कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने एवम आभार व्यक्त अजय दुबे वत्स ने किया।
उक्त अवसर पर शेषनाथ भाई,ज्ञान पांडेय, बृजेश कुशवाहा,विकास रौनियार, पुनीत यादव,कन्हैया मिश्र,धनञ्जय चतुर्वेदी,उपेंद्र पटेल,अशोक नाथ तिवारी,अजय तिवारी,दयाशंकर तिवारी,मनीष कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,अमरदत्त यादव,बचनदेव गोंड़ आदि उपस्थित रहे।