देवरिया टाइम्स / सलेमपुर
आर.एल.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंकिता सिंह ,पत्नी प्रमुख समाजसेवी राजीव कुमार सिंह (राजू पहाड़ी) रही।
विद्यालय की संरक्षिका मीरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा समस्त नारी शक्ति को समर्पित नाटिका गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय परिवार पूरे विश्व के समस्त नारी शक्ति जिन्होंने कोविड-19 के दौरान जीवन को बचाए रखने में सहयोग दिया उनके योगदान के प्रति इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से ह्रदय से आभार व्यक्त किया।💐💐💐💐💐