13 C
New York
Wednesday, May 31, 2023

Buy now

spot_img

केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्धि बनाने के लिए अनेको योजनाओं का क्रियान्वयन :सांसद

देवरिया टाइम्स

स्व0चौधरी चरण सिंह के जयंती के अवसर पर भारत भारती इंटर कालेज भरथुआ में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी (आत्मा)/ कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत किसान मेला का आयोजन किया गया।
मेले के शुभारंभ सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।


मेले में कृषि विज्ञान केंद्र ,आयुष्मान फर्टिलाइजर, भूमि संरक्षण इकाई,केसीसी का आवेदन,कृषकों को जैविक खेती का प्रशिक्षण, पशुपालन विभाग द्वारा पशु के सम्बंधित,लघु सिंचाई, गन्ना विकास विभाग,जिला उद्यान विभाग,पूर्वाचल मशरूम, कीटनाशक,कृषि विभाग से छूट पर ट्रैक्टर ,राष्टीय अविजिका मिशन ,मत्स्य पालन विभाग से स्टाल लगाये गए थे। उक्त मेला में विभिन्न गांवों से आये हुये किसानो ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली।


सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्धि बनाने के लिए अनेको योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।विपक्षी पार्टियां किसानों को बहकाने का कार्य कर रही है। पर आज पूरे देश के किसान कृषि बिल के समर्थन में है।
किसान मेले से एक ही स्थान पर किसानों को कृषि यंत्रों, पशुपालन तथा कृषि से जुडी जानकारी एक ही जगह पर देने के लिए कृषि मेले का आयोजन किया गया है। यहाँ पर किसानों को सरकारी योजना के अनुसार कृषि यंत्र के अलावा अन्य जानकारियों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है | कृषि मेला किसानों में आधुनिक खेती-बाड़ी की तकनिकी प्रचार-प्रसार का एक माध्यम है | इसके लिए राज्यों में सरकार के द्वारा कृषि मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे किसान मेले में आकर सरकार की योजनाओं, आधुनिक कृषि के विषयों आदि को जान सकें।
उक्त कार्यक्रम को देवरिया सदर विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। आज किसानों को सरकार द्वारा अत्याधुनिक सुविधाए मुहैया करायी जा रही है।


सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि कृषि एवं इससे जुड़े अन्य विभागों को एक स्थान पर लाकर कृषि मेला आयोजित करने हेतु संस्थान के कर्मचारियों की सराहना की साथ ही कहा कि इन कार्यों द्वारा किसानों की आय निश्चित ही दोगुनी की जा सकती है।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अमित किशोर,मुख्य विकास अधिकारी,उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश बरनवाल,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अजय कुमार दुबे,संजय तिवारी,राजू मणि, कन्हैया लाल जायसवाल,अम्बिकेश पांडेय,रामदास मिश्र,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह,अजय दुबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल ठाकुर,अभिषेक जायसवाल,मन्नजय मौर्य,अशोक कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवम साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मेले में सांस्कृतिक समागम के माध्यम से सुनील यादव स्नेही ने किसानी गीत प्रस्तुत किया जिसपर किसान झूमते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles