देवरिया टाइम्स
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कटिबद्ध है। लाकडाउन में देश के 80 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था करना अपने आप में एक गंभीर कार्य हैं। पिछली सरकारों से तुलना कर वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बहुत आगे है।

शाही गुरुवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड देसही देवरिया के समोगर गांव में पेयजल आपूर्ति परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंसेफेलाइटिस के रोगियों को अस्पताल में जगह नहीं मिलती थी। योगी की सरकार में इंसेफलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का नाम नहीं आ पा रहा है।

क्योंकि व्यवस्थाओं के मद्देनजर जमीन पर कार्य सरकार कर रही हैं। पेयजल के लिए 610 करोड़ की 233 परियोजनाएं सरकार ले आई है। जिसके तहत समोगर गांव में भी इस योजना का शुभारंभ हो रहा है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। कार्यक्रम को विनय राव, अखिलेश त्रिपाठी, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, आदि ने संबोधित किया। कार्यदायी संस्था प्रथम निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार चौरसिया ने विभागीय रूपरेखा रखी।कार्यक्रम में आर के सिंह,सहायक अभियंता सचिन सिंह ,अनूप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया।