6.4 C
New York
Friday, March 17, 2023

Buy now

spot_img

जीत का सेहरा बांधने के लिए समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा ने दिया शैल देवी को समर्थन

देवरिया टाइम्स

पंचायत चुनाव में जीत का सेहरा बांधने के लिए लार क्षेत्र की समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय पर महासचिव आलिम लारी मोनू के नेतृत्व में अपना समर्थन शैल देवी को दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरुरी है। शैल देवी के जिला पंचायत चुने जाने से पिछड़े इलाके की महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी बेहतर करने का प्रयास करेंगी। वह मोर्चा के संयोजक प्रियेश नाथ त्रिपाठी की माता भी हैं। रविवार को लार क्षेत्र की समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महासचिव सभासद आलिम लारी मोनू के नेतृत्व में युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय त्रिपाठी हाता में रविवार को हुई।

यहाँ पर घण्टों चली बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिलाओं को आधी आबादी का हक दिलाने के लिए युवा मोर्चा लार दक्षिणी से जिला पंचायत की बेबाक वक्ता प्रत्याशी शैल देवी का समर्थन करेगी। इनके जीत से इलाके का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही महिलाओं का आत्मबल मिलेगा। सभासद आलिम लारी मोनू ने कहा कि शैल देवी का समर्थन करना हम सभी साथियों का शौभाग्य होगा। हमारी संस्था महिलाओं को राजनितिक क्षेत्र में सशक्त करने व इनके उत्थान के लिए संकल्पित है। लार युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सज्जू लारी ने कहा कि हर हाल में कार्यकर्त्ता शैल देवी त्रिपाठी को विजयश्री दिलाने की प्रतिज्ञा कर लें।

हमारी संस्था समाज सेवा के साथ साथ महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने में मदद करेगी। आलिम लारी ने कहा कि शैल देवी के चुनाव जीतने से युवा मोर्चा मजबूत होगी। साथ ही युवा मोर्चा से महिलाओं का जुड़ाव बढ़ेगा। फहीम अनवर लारी, सौरभ सिंह विशेन, अमर श्रीवास्तव, वसीम अहमद, कामेश्वर कुशवाहा, राजू लारी, सोनू पांडेय, अश्वनी कुमार, डा पदमेश त्रिपाठी, विवेक सिंह, राजेश मोदनवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। युवा मोर्चा से समर्थन मिलने पर शैल त्रिपाठी ने कहा कि समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा की टीम ने अपना समर्थन देकर हम महिलाओं के प्रति अपने सम्मान व उत्थान को व्यक्त किया है। मैं समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा का आभार व्यक्त करती हूँ। पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के बाद मोर्चा के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्रियेश त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,743FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles