4.9 C
New York
Tuesday, March 21, 2023

Buy now

spot_img

Welcome 2023 | बॉलीवुड की ये फिल्में 2023 में रिलीज होने को है तैयार, यहां देखें पूरी लिस्ट


Welcome 2023

Photo – Instagram

मुंबई : साल 2022 कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। वहीं साल 2023 का जश्न जल्द ही लोगों में देखने को मिलेगा। नए साल की खुशी को दुगना करने के लिए कई बॉलीवुड (Bollywood) फिल्में (Movies) 2023 में रिलीज (Release) होने के लिए तैयार है। जिसका दर्शकों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक ने पर्दे पर अपना एक्शन दिखाने के लिए तैयार अपने कमर की पेटी को कस लिया है।

2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी भी देखने को मिलेगा जो दर्शकों का फुल इंटरटेन करेगा। तो आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जो 2023 में पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें

आदिपुरुष (Adipurush) – बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की कहानी महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनोन, सैफ अली खान और सनी सिंह अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, ओम राउत, कृष्ण कुमार और राजेश मोहनन कर रहे हैं ।  

शहजादा (Shehzada) – बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सनोन की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सनोन के अलावा परेश रावल, रोनित रॉय, मनीषा कोइराला और सचिन खेडेकर भी अपने अहम भूमिका में  नजर आएंगे। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शहजादा’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, हरिका एंड हसीन क्रिएशन्स, गीता आर्ट्स और ब्रैट फिल्म्स कर रहे हैं यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) – करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी रोम-कॉम जो दक्षिण भारतीय लड़की और उत्तर भारतीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और गरिमा अग्रवाल भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और अपूर्व मेहता द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

यारियां 2 (Yaariyan 2) – फिल्म ‘यारियां 2’ एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में यश दासगुप्ता, दिव्या खोसला कुमार, प्रिया प्रकाश वारियर, मीजान जाफरी, अनश्वर  राजन और पर्ल पुरी नजर आएंगी। राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 मई, 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज फिल्म ‘यारियां’ का सीक्वल है फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़, आयुष माहेश्वरी और कृष्ण कुमार द्वारा किया जा रहा है।  

पठान (Pathaan) – शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ एक मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगी।   यशराज फिल्म्स और एलेक्जेंडर दोस्तल द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

एनिमल (Animal) – एक्टर रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, परिणीति चोपड़ा और रश्मिका मंदाना की अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और प्रणय रेड्डी वांगा कर रहे है।

कुछ खट्टा हो जाए (Kuch Khattaa Ho Jaay) – कॉमेडी फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ साल 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, गुरु रंधावा, सई मांजरेकर, परितोष त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, परेश गनात्रा और इला अरुण नजर आएंगे। जी. अशोक द्वारा निर्देशित और हितेश भाटिया द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म का निर्माण बिजनेसमैन से फिल्म प्रोड्यूसर बने अशोक भाटिया के मैच फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।  

ज़्विगाटो (Zwigato) – कपिल शर्मा, शाहाना गोस्वामी और तुषार आचार्य की स्टारर फिल्म ज़्विगाटो साल 2023 में रिलीज होगी। इसी साल फिल्म ‘ज़्विगाटो’ को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। नंदिता दास ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर के रूप में दिखाई देंगे। जबकि एक्ट्रेस शाहाना गोस्वामी इस फिल्म में कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को नंदिता दास और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।  

द रेपिस्ट (The Rapist) – अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द रेपिस्ट’ में अर्जुन रामपाल और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक बलात्कार पीड़िता पर आधारित है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और अर्जुन रामपाल के अलावा तन्मय धननिया भी हैं। फिल्म का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट, दीपक सहगल, सुच्चंदा चटर्जी और शुभा शेट्टी ने किया है। 

एस आर आई (SRI) – एस आर आई एक बायोपिक है। जिसकी कहानी श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार राव, शरद केलकर, अलाया एफ और ज्योतिका अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ और निधि परमार द्वारा किया जा रहा है। अगले साल अक्टूबर में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles