21 C
New York
Sunday, May 28, 2023

Buy now

spot_img

Shilpa Shetty Rangoli | शिल्पा शेट्टी के साथ रंगोली बनाने में बेटे वियान और बेटी समीशा ने बंटाया हाथ, देखें वीडियो


Shilpa Shetty Rangoli

Photo – Instagram

मुंबई : आज 24 अक्टूबर (October) को पूरे देश में दिवाली (Diwali) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स (Stars) भी इसे काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट (Celebrate) कर रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी इस त्योहार को अपनी फैमिली के साथ मना रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने घर में रंगोली बनाती नजर आ रही है, लेकिन इस वीडियो में खास बात ये है कि अभिनेत्री के साथ उनके इस काम में उनके बच्चे बेटे वियान और बेटी समीशा भी उनकी मदद कर रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा को रंगोली का मतलब बताती नजर आ रही है। जिसके बाद बेटी समीशा खुद अकेले ही फर्श पर रंगोली बनाती नजर आ रही है। समीशा अपने नन्हे-नन्हे हाथों से रंगोली बनाती हुई बेहद प्यारी लग रही है। वहीं बेटे वियान भी फर्श पर रंगोली से स्वास्तिक बनाते दिखाई दे रहे है। ये सब देख शिल्पा शेट्टी भी काफी खुश है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमारी वार्षिक परंपरा को बनाए रखते हुए .. रंगोली समय आशा है कि इस वर्ष आपके पास स्वास्थ्य का धन, सकारात्मकता का प्रकाश और टन समृद्धि हो। आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!’

यह भी पढ़ें

बता दें कि शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी बेहद पसंद आ रहा है। प्रशंसक उनके इस वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक 2 लाख 98 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles