मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो बीते शनिवार को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए वाराणसी पहुंचीं हैं। जहां वो अपनी मां के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से उनकी पूजा की। उसके बाद वो मां सुनंदा शेट्टी के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुई।
इस दौरान वो अपनी मां के साथ गंगा के तट पर दीपक भी जलाई। अभिनेत्री ने इस पूजन और दर्शन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें वो गंगा घाट पर अपनी मां के साथ आरती करती नजर आ रही हैं। वो अपने मस्तक पर चंदन का लेप भी लगाए हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अभिलाषा पांडा का मशहूर गाना ‘हर हर शंभू शिव महादेवा’ बजते हुए सुनाई दे रहा है। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जय मां गंगे… हर हर महादेव’
यह भी पढ़ें
उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को अभिषेक बच्चन ने भी लाइक किया है। अगर हम बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट कि तो वो आखिरी बार शब्बीर खान की निर्देशित फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थीं। वो जल्द ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।