मुंबई :अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जिया खान सुसाइड मामले में आज बरी हो गए हैं। दस साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए एक्टर को बरी कर दिया है। बता दें कि स्टारकिड होने के बावजूद सूरज पंचोली को सलमान खान बॉलीवुड में लेकर आए। उन्होंने सूरज को अपनी फिल्म ‘हीरो’ में आथिया शेट्टी के साथ ब्रेक दिया था।
सलमान खान की सरपरस्ती के बावजूद सूरज पंचोली इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर पाए। वैसे सूरज पंचोली पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जो सलमान खान से मिले जबरदस्त सपोर्ट के बाद भी बॉलीवुड में फ्लॉप रहे। आइये डालते हैं एक नजर उन कलाकारों पर जो सलमान खान की सरपरस्ती के बावजूद बॉलीवुड में जम नहीं पाए।
यह भी पढ़ें
स्नेहा उल्लाल: ऐश्वर्या राय से अलगाव के बाद सलमान खान स्नेहा उल्लाल को बॉलीवुड में लेकर आए। स्नेहा को सलमान खान ने फिल्म ‘लकी:नो टाइम फोर लव’ से ब्रेक दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्में की, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
जरीन खान: जरीन खान को सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘वीर’ में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया था। हालांकि जरीन खान बालीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो फिल्मी पर्दे से लगभग गायब ही हो गईं।
आथिया शेट्टी: सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से इंट्रोड्यूस किया। लेकिन आथिया शेट्टी एकआध फिल्मों के बाद कहीं और ही नजर आने लगी।
सई मांजरेकर: महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को सलमान खान ने ‘दबंग-3’ में लांच किया। लेकिन उनका भी कुछ खास भविष्य नहीं दिख रहा।
Look who’s in the form of her life? Join #YT20 on #YouTubeShorts 👉 https://t.co/bAwbViPWff pic.twitter.com/sqzoDIOd6Q
— Athiya Shetty (@theathiyashetty) October 20, 2022
अहान शेट्टी: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को भी सलमान खान ने जमकर प्रमोट किया था। उनकी फिल्म ‘तड़प’ के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ नजर आए। बावजूद इसके अहान इंडट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए।
जहीर इकबाल: साल 2019 में सलमान खान ने जहीर इकबाल को फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च किया था। जो दोबारा कभी दिखाई ही नहीं दिए। बताया जाता है कि जहीर सलमान के करीबी दोस्त के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें
हाल ही में सलमान खान ने शहनाज गिल और पलक तिवारी को अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से एक बड़ा मौका दिया है। ये दोनों इस मौके का फायदा कहां तक उठा पाती है ये तो वक्त ही बताएगा।