17.7 C
New York
Sunday, June 4, 2023

Buy now

spot_img

Salman Khan | मुंबई पुलिस के काम से इम्प्रेस हुए सलमान खान, चाइल्ड ट्रैफिकिंग को बताया जघन्य अपराध


Salman Khan

File Pic

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के काम से काफी इम्प्रेस हुए है। वो चाइल्ड ट्रैफिकिंग में मिली कामयाबी पर मुंबई पुलिस से खुश हुए है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर मुंबई पुलिस की प्रशंसा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भगवान मुंबई पुलिस को आशीर्वाद दें! अधिक शक्ति, प्रार्थना और दुआ आपको। मानव द्वारा किया गया सबसे जघन्य अपराध बाल तस्करी है, इन अपराधियों और उनके समर्थकों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

प्रार्थना करें कि सभी बच्चे मिल जाएं और अपने माता-पिता के पास वापस आ जाएं।’ उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग भी किया है। उनके इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आपकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद!’ बता दें कि मुंबई पुलिस ने 3 नवंबर को अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर बताया थी कि सोलापुर डिवीजन की आरपीएफ की मदद से क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने 1 साल के बच्चे को किडनैप करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा, ‘आरपीएफ सोलापुर डिवीजन के सहयोग से क्राइम ब्रांच यूनिट 9 द्वारा 1 वर्ष के कथित अपहरण के आरोपी 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वे अपनी ट्रैक को छिपाने के लिए सोलापुर भाग गए थे, लेकिन उनका पता लगा लिया गया। बच्ची को उसकी मां से मिलवाया गया।’

गौरतलब है कि सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने कुछ समय पहले उनके ऊपर चाइल्ड ट्रैफिकिंग का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पड़ोसी ने सलमान खान का नाम ‘D Gang’ से भी जोड़ा था और उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर कई सितारों के लाशें दफन होने का दावा किया था। जिसपर सलमान खान ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि केतन कक्कड़ उन्हें बदनाम करना बंद करें साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से वीडियो भी डिलीट करने को कहा था।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,798FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles