21.7 C
New York
Wednesday, May 31, 2023

Buy now

spot_img

Ram Chandra Poudel | नेपाल: राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS रेफर


NEPAL

Pic: ANI

नईदिल्ली. नेपाल से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। ऐसे में उन्हें दिल्ली AIIMS रेफर किया गया है। दरअसल बीते मंगलवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। इसके बाद 78 साल के राष्ट्रपति पौडेल को काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं तबीयत बिगड़ने पर आज उन्हें दिल्ली AIIMS लाया जा रहा है। जानकारी हो कि, ये एक महीने में दूसरी बार है जब उनकी तबीयत ऐसे बिगड़ी है।

वहीं मामले पर राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। 

हालांकि इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी अस्पताल पहुंचे और राष्ट्रपति पौडेल का हालचाल जाना। राष्ट्रपति पौडेल एक महीने के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अप्रैल के शुरुआत में राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

गौरतलब है कि, नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल 9 मार्च 2023 को राष्ट्रपति चुने गए थे। वह 16 साल की उम्र में ही वह राजनीति से जुड़ गए थे। उन्होंने प्रमुख विषय के रूप में नेपाली भाषा के साथ कला में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। 1970 में, उन्हें नेपाली कांग्रेस की छात्र शाखा नेपाल छात्र संघ का संस्थापक सदस्य बनाया गया। कई साल बीत गए और वह अपनी राजनीति में काफी सक्रिय बन गए। उन्होंने वर्ष 2015 में कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका भी बखूबी संभाली थी।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles