मुंबई: साउथ सुपर स्टार रजनीकांत ने लंबे अरसे से परदे से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब जल्द ही वो फिल्म ‘थलाइवर 170’ से वापसी कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस की इस फिल्म में साउथ के बड़े एक्टर सूर्या भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो थलाइवा 170 में सूर्या को एक अहम किरदार के लिए बुलाया गया है। जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें
सच्ची घटना पर आधारित है ‘थलाइवर 170’
रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म ‘थलाइवर 170’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में रजनीकांत एक राइट सीकर के रोल में दिखाई देने वाले हैं। रजनीकांत की ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी। साउथ में रजनीकांत का क्रेज ऐसा है कि लोग उनकी फिल्म का टिकट खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। उनकी फिल्मों की रिलीज साउथ में किसी त्यौहार से कम नहीं होता। लंबे अरसे बाद अपने थलाइवा को परदे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ஒலி சரி செய்யப்பட்ட புதிய விடியோ … #ஒவ்வொரு__வீட்டிலும்__தேசியக்கொடி🇮🇳#நாம்__இந்தியனென்று__பெருமைகொள்வோம்💪 pic.twitter.com/c1EUjUvueK
— Rajinikanth (@rajinikanth) August 13, 2022
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में
‘थलाइवर 170’ के अलावा रजनीकांत ‘जेलर’ में भी नजर आने वाले हैं। इन दिनों रजनीकांत निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म जेलर को पूरा करने में बिजी हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन के साथ कई और सितारे अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की अपकमिंग फिल्मों पर फैंस की नजर बनी हुई है।