मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के पहले सुपरस्टार (Superstar) राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का आज 80वां बर्थ एनिवर्सरी है। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उनके फिल्मों और गानों को सुनकर और देखकर उन्हें याद करते हैं। आज भी लोग उनके फिल्मों और गानों को देखना और सुनना बहुत पसंद करते हैं। आज ही के दिन दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन भी है।
जी हां, आज ही के दिन साल 1974 में मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ था। आज वो अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए अपने पापा को भी खूब मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस उनकी याद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें ट्विंकल खन्ना अपने पिता राजेश खन्ना के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है तस्वीर में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक बिटरस्वीट ने जन्मदिन और जीवन भर की यादों को साझा किया।’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही राजेश खन्ना को भी उनके बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें विश कर रहे हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना एक एक्ट्रेस के साथ-साथ लेखक, स्तंभकार और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। वो बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार की पत्नी हैं साथ ही ट्विंकल खन्ना बेटे आरव और बेटी नितारा की मां भी हैं। फिलहाल, फैंस को ट्विंकल खन्ना का ये पोस्ट बहुत पसंद आया है।