9.9 C
New York
Thursday, March 23, 2023

Buy now

spot_img

Rajesh Khanna Birth Anniversary | राजेश खन्ना की आज है 80वीं बर्थ एनिवर्सरी, जानें किसने दिया था उन्हें ये नाम


Rajesh Khanna on his death anniversary

File Pic

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में एक पंजाबी हिंदू खत्री परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम जतिन खन्ना रखा था। जतिन खन्ना के माता-पिता गरीब होने के कारण उन्हें अपने एक रिश्तेदार को गोद दे दिया था। जतिन खन्ना को चुन्नीलाल खन्ना और लीलावती खन्ना ने गोद लिया और उन्होंने ही उनका पालन-पोषण किया।

राजेश खन्ना ने सेंट सेबेस्टियन के गोवा हाई स्कूल में अपनी पढाई की। जतिन खन्ना ने बाद में अपना नाम जतिन से बदलकर जीतेंद्र रख लिया। उसके बाद वो धीरे-धीरे थिएटर में रुचि लेने लगे। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई स्टेज और थिएटर नाटक किए। राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। इतना ही नहीं उन्हें प्यार से काका भी कहा जाता था। 1962 में राजेश खन्ना ने ‘अंधा युग’ नाटक में एक घायल मूक सैनिक की भूमिका निभाई। जिससे उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। बता दें कि जतिन खन्ना के चाचा केके तलवार ने उनका नाम बदलकर राजेश रख दिया। जिसके बाद उनका नाम राजेश खन्ना हो गया।

यह भी पढ़ें

साल 1970 की शुरुआत में राजेश खन्ना को फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस अंजू महेन्द्रू से प्यार हो गया। वे सात साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में अंजू महेन्द्रू ने राजेश खन्ना के जिद करने पर अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को भी खत्म कर दिया। राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की। जिसके बाद कपल दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के पैरेंट्स बने। उसके बाद 1982 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया अलग हो गए।

हालांकि, उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। राजेश खन्ना ने 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो  इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए। जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। जिसमें चार बीएफजेए पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं और 2013 में, उन्हें मरणोपरांत भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। राजेश खन्ना का 18 जुलाई 2012 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,745FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles