मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार (Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) की सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग को शुरू कर दिया है। ये खबर फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। जिसका वो बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वो घड़ी आज आ ही गई। अल्लू अर्जुन ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक के साथ फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे है। अल्लू अर्जुन का लुक शूट निर्देशक सुकुमार ने किया था। जिसमें अल्लू अर्जुन का लुक फाइनल कर लिया गया है।
वहीं सोशल मीडिया पर उनके शूटिंग शुरू करने की तस्वीरें इस वक्त बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जो इस बात को प्रूफ कर रही है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वायरल तस्वीर में अल्लू अर्जुन फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव क्यूबा ब्रोज़ेक के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और मलयालम सिनेमा के एक्टर फहाद फासिल नजर आने वाले है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें
बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में फहाद फासिल एक पुलिस वाले के भूमिका में नजर आए थे। साल 2019 में पैन-इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन की थी।
2024 National award contenders in a single pic#PushpaTheRule pic.twitter.com/CptibcBQG7
— 516 (@Shivara44274102) October 30, 2022
फिलहाल, फैंस फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिसके लिए इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की ये खबर एक बड़ी खुशखबरी है।