13.9 C
New York
Tuesday, May 30, 2023

Buy now

spot_img

Priyanka Chopra | करीब तीन साल बाद मुंबई लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बोर्डिंग पास की झलक शेयर कर जताई खुशी


Priyanka Chopra

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश वापस लौट रही है। अभिनेत्री लगभग तीन साल बाद मुंबई वापस आ रही है। जिससे वो काफी खुश है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बोर्डिंग पास की झलक शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनके नाम के साथ डेस्टिनेशन मुंबई लिखा है। अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘लगभग 3 साल बाद आखिरकार घर जा रहा हूं।’

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा में बेशक उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी साथ है। मालती मैरी चोपड़ा की यह पहली भारत यात्रा है। अभिनेत्री काफी खुश है। वहीं उनके फैंस भी इस खबर से बेहद खुश है। गौरतलब है कि दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस के साथ शादी की थी। ये शादी रॉयल तरीके से हुई थी। वहीं इसी साल जनवरी में अभिनेत्री ने सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मैरी चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ स्वागत की है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि अभिनेत्री भले ही विदेश में रहती है, लेकिन वो वहां भी अपनी भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अपने सभी फेस्टिवल को बड़े धूमधाम से मनाती है। हाल ही में अभिनेत्री ने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। अगर हम बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री की आगामी फिल्मों में ‘पाइपलाइन’, और ‘जी ले जरा’ शामिल है। वो ‘सिटाडेल’ से वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles