मुंबई : क्रिसमस (Christmas) का त्योहार (Festival) हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को लेकर बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी काफी एक्साइटेड रहते है। इतना ही नहीं लोग इसकी तैयारियां भी बड़े खुशी के साथ करते हैं। यह त्योहार ईसाईयों (Christians) का प्रमुख है। इसी दिन भगवान इशा मसीह (Isa Masih) यानि जीसस का जन्म हुआ था। इस त्योहार को आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े स्टार्स भी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दिया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर किया है। जो एडिटेड है। तस्वीर में अनुपम खेर सांता क्लॉज़ के गेटअप में स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। पिक्चर के बैकग्राउंड में ‘जिंगल बेल रॉक’ का म्यूजिक बज रहा है। अनुपम खेर ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा, ‘सभी को मेर्री क्रिसमस। प्यार, शांति और खुशी हमेशा !!’
यह भी पढ़ें
वहीं नीतू कपूर ने भी अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ तस्वीर भी शेयर किया हैं। जिसमें उनके साथ बेटे और एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनी राजदान, अयान मुखर्जी और पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मेरी क्रिसमस’
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरी क्रिसमस और ढेर सारा प्यार, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी ईश्वर का आशीर्वाद!’
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो क्रिसमस सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में क्रिसमस ट्री भी दिखाई दे रहा है जिसे खुद एक्ट्रेस ने सजाया है। उन्होंने क्रिसमस ट्री को लाइट्स और बेल्स-बॉल्स से डेकोरेट किया है। वीडियो में ढेर सारे गिफ्ट के साथ सांता क्लाज भी दिखाई दे रहा है।
उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हमारे परिवार की ओर से आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं क्रिसमस की भावना आप और आपके परिवार के लिए खुशी, शांति और एकजुटता हो। प्यार और रोशनी का भार हमेशा।’