मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर सुबह एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वो शरमाते हुए नजर आई थी। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मैने हां कह दिया।’ जिसके बाद से उनकी शादी की खबरें तेजी से चलने लगी थी। फैंस कैप्शन को पढ़कर यह कयास लगा रहे थे कि अभिनेत्री एक्टर अर्जुन कपूर से शादी करने के लिए हां कह दी है। जिसके बाद अब मलाइका अरोड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो आखिर किस चीज के लिए राजी है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने हां किस लिए कहा है। दरअसल, अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ लेकर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका ये शो कब से स्ट्रीम होगा। बता दें कि उनका ये शो 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़ें
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बहुत खुश नजर आ रही है। उनके तस्वीर पर उनके रियलिटी शो का नाम और स्ट्रीम होने का डेट लिखा हुआ है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैंने हां कहा डिज्नी प्लस हॉटस्टार को अपने नए रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के लिए, जहां आप मुझे करीब से और व्यक्तिगत रूप से देख पाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।
उम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही थी? 5 दिसंबर से स्ट्रीमिंग!’ उनके इस नए रियलिटी शो के लिए उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।