-0.2 C
New York
Sunday, March 19, 2023

Buy now

spot_img

Lohri 2023 | नीतू कपूर ने पोती राहा को पहली लोहड़ी पर किया विश, तस्वीर शेयर कर लुटाई प्यार


Lohri 2023

Photo – Instagram

मुंबई : लोहड़ी (Lohri) का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खासकर पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का प्रमुख त्योहार होता है। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस त्योहार की खुशी बॉलीवुड सेलिब्रिटी में भी देखने को मिलती है। वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी लोहड़ी के पर्व पर अपनी पोती राहा कपूर को उनकी पहली लोहड़ी विश की हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की हैं।

जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाडली राहा को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर ने तस्वीर पर लिखा, ‘हैप्पी फर्स्ट लोहड़ी’ साथ ही उन्होंने तीन रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। राहा आज अपनी पहली लोहड़ी मना रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे हैं और 6 नवंबर, 2022 को वो अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने यह खुलासा किया था कि उनकी बेटी का नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने राहा रखा है।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि कपल ने अपनी बेटी राहा के चेहरे को अभी तक लोगों को नहीं दिखाया है। उन्होंने अपनी लाडली को लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पैपराजी से भी यह गुजारिश की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीरें न लें।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles