8 C
New York
Thursday, March 23, 2023

Buy now

spot_img

Lohri 2023 | अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं


Lohri 2023

Photo – Instagram

मुंबई : साल का पहला त्योहार लोहड़ी (Lohri) देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार नई शुरुआत और नई फसल के मौसम का प्रतीक है साथ ही ये ठंड के मौसम के अंत का भी प्रतीक है। यह त्योहार खासकर पंजाबी (Punjabi) और सिख (Sikh) समुदाय के लोगों का प्रमुख त्योहार होता है। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग पंजाबी गानों पर नाचने हुए तिल-लड्डू का लुत्फ उठाते हैं। 

वहीं आज इस पर्व के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और साथ ही शांति और सुरक्षा की कामना भी की। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोहड़ी के मौके पर फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘सुंदरी मुंदरी होए’ का एक एनिमेटेड वर्जन वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सुरक्षा की कामना की।

यह भी पढ़ें

एक्टर अक्षय कुमार ने लोहड़ी के मौके पर अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शुभकमनाएं देते हुए लिखा, ‘मूंगफली दी खुशबू, आटे गुड़ दी मिठाई, मक्की दी रोटी, सरसों दा साग, दिल दी खुशी, आटे अपने दा प्यार मुबारक होवे सरियां नू लोहड़ी दा त्योहार।’

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने प्रशसंकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी अपने ट्विटर हैंडल से लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘तेरी किस्मत दा लिख्या तेरे तो कोई खो नहीं सकदा….. जे हम दी मेहर होवे तेनु ओ वी मिल जाए जो तेरा नई सकदा…. हैप्पी लोहड़ी’

एक्टर अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन, काजोल, सनी देओल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स ने भी अपने फैंस को अपने सोशल मीडिया के जरिए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles