मुंबई: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द नोटी बिनोदिनी के किरदार को बड़े पर्दे पर साकार करती दिखाई देंगी। जो बंगाली इतिहास में सबसे अधिक पहचानी जाने वाली शख्सियतों में शुमार है। अपने एक्टिंग करियर में नोटी बिनोदिनी ने प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबीबी और कपालकुंडला जैसे किरदार निभाए हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया है। नोटी बिनोदिनी ने अपनी आत्मकथाएं लिखी थी, इस कारण वह ऐसा करने वाली पहली दक्षिण एशियाई थिएटर कलाकार बन गई।
1874 में कलकत्ता के राष्ट्रीय रंगमंच से थिएटर के संस्थापक गिरीश चंद्र घोष के मार्गदर्शन में नोटी बिनोदिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उस दौरान वह काफी पॉपुलर थी। अपने किरदार में जान डालने के लिए नोटी बिनोदिनी ने यूरोपीय से स्टेज मेकअप तकनीक सीखी थी। मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति और मर्दानी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रदीप सरकार इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
यह भी पढ़ें
वैसे आपको बता दें, आने वाले समय में कंगना रनौत कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इन सभी फिल्मों से अभिनेत्री को काफी उम्मीदें है।