13.9 C
New York
Tuesday, May 30, 2023

Buy now

spot_img

Janhvi Kapoor | जान्हवी कपूर ने इस गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


Janhvi Kapoor

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिली’ (Mili) को लेकर काफी चर्चाओं में है। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर चल रही है। फैंस को उनकी फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं अभिनेत्री भी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। जान्हवी कपूर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। जहां वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वो जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही है। वीडियो में वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ हरियाणवी स्टार प्रांजल दाहिया के गाने ‘बालम थानेदार’ पर जबरदस्त कमर लचकाते दिखाई दे रही है। वहीं रूही दोसानी भी पुलिस ऑफिसर के गेटअप में नजर आ रही है। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसक वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक छह लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके है।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कपूर के साथ एक्टर सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अपने अहम भूमिका में है। मुथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को प्रशंसकों से पॉजिटिव रिव्यु मिल रहा है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles