17.6 C
New York
Thursday, June 1, 2023

Buy now

spot_img

Irrfan Khan Death Anniversary | इरफान खान की तीसरी बरसी आज, मां के निधन के चार दिन बाद ही दुनिया को कह गए थे अलविदा


Irrfan Khan Death Anniversary

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Giants) एक्टर (Actor) इरफान खान (Irrfan Khan) आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 29 अप्रैल, 2020 को 53 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी। जहां उन्हें 28 अप्रैल 2020 को एडमिट किया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा था।

इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया था। उनके बेटों ने उनका अंतिम संस्कार किया था। इरफान खान के निधन के चार दिन पहले ही उनकी मां सईदा बेगम का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। इरफान खान ने मार्च 2018 में, ट्विटर के जरिए यह खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चला है। उन्होंने एक साल तक अपना इलाज ब्रिटेन में कराया था। फरवरी 2019 में वो भारत लौट आए थे।

यह भी पढ़ें

इरफान खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों में बसे हैं। वहीं इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ उनके डेथ एनिवर्सरी से एक दिन पहले 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 2021 में रिलीज होनी थी, लेकिन किसी वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जो फैंस को बेहद पसंद आया है।

इस फिल्म को राजस्थान के किसी गांव पर फिल्माया गया है। फिल्म में इरफान खान का राजस्थानी अंदाज देखने को मिलेगा। अनूप सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को सास्किया विस्चर, ज्ञान शहाफ पेलेड और मिशेल मर्कट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ में इरफान खान के अलावा वहीदा रहमान, ईरानी-फ्रांसीसी एक्ट्रेस गोल्शी फतेह फरहानी, शशांक अरोड़ा और तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

बता दें कि इरफान खान का जन्म 7 जनवरी, 1967 को राजस्थान के टोंक में पठानी वंश के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वो फिल्मों में कदम रखने से पहले एक थिएटर कलाकार थे। इरफान खान ने 1988 में ‘सलाम बॉम्बे!’ में एक छोटी सी भूमिका के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एशियाई फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिले थे। साल 2011 में, उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 2021 में, उन्हें मरणोपरांत फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था। 23 फरवरी, 1995 को इरफान खान ने सुतापा सिकदर से शादी की थी। उनके दो बेटे, बाबिल और अयान हैं।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles