मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से अभिनेता अभिनेत्री और गायिका सबा को डेट कर रहे है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ एयरपोर्ट, लंच या डिनर, बॉलीवुड इवेंट और पार्टी में स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में सबा आजाद ने अपने 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉयफ्रेंड ऋतिक के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया। यह वीडियो इस समय फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे लाइक भी कर रहे है।
यह वीडियो इस लिए भी बेहद खास है क्योंकि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान को भी ये वीडियो काफी पसंद आया है। सुजैन खान ने ऋतिक-सबा को शुभकामनाएं देते हुए वीडियो को लाइक किया है। ऋतिक की एक्स वाइफ ने लिखा- ‘बहुत बढ़िया भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे…’ आप भी नजर डाले पोस्ट पर-
यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, सबा आजाद और ऋतिक रोशन अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। बता दें, इस समय ऋतिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए है। मालूम हो कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के कई साल बाद एक दूसरे से अलग होने के फैसला लिया था। दोनों के दो बच्चे भी है। खास बता यह है कि दोनों मिलकर अपने बच्चों की देखभाल भी करते हैं। बता दें, इस समय सुजैन खान अरसलान गोनी को भी डेट कर रही हैं। सुजैन अक्सर सोशल मीडिया पर अर्सलान के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।