मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) तब्बू (Tabu) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) को लेकर काफी सुर्खियों में है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में तब्बू के साथ एक्टर अजय देवगन, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 4 नवंबर 1971 को एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में जमाल अली हाशमी और रिजवाना के यहां हुआ था। बाद में उनके माता-पिता का जल्द ही तलाक हो गया था।
उनकी मां एक स्कूल-शिक्षक थीं। तब्बू शबाना आजमी, तन्वी आजमी और बाबा आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फराह नाज की छोटी बहन हैं। एक्ट्रेस तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी मंच के नाम तब्बू से है। अभिनेत्री हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम करती हैं। वह अब तक कई पुरस्कारों को हासिल कर चुकी हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं, इसके साथ ही साल 2011 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें
साल 1985 में रिलीज देव आनंद की फिल्म ‘हम नौजवान’ में तब्बू किशोरी की भूमिका में नजर आई थी, वो तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इसके बाद वो हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘विजयपथ’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दृश्यम’, ‘विरासत’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। एक्ट्रेस तब्बू अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी।