मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शरमन जोशी (Sharman Joshi) का आज 44वां बर्थडे है। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1979 को नागपुर (Nagpur), महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक गुजराती ब्राम्हण परिवार में हुआ था। उनके पिता अरविंद जोशी थे। जो गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार थे। शरमन जोशी की बहन मानसी जोशी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। जिसकी शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई है। शरमन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी।
उन्होंने तीन साल में 550 से अधिक शोज किए। उन्होंने साल 1999 में आई आर्ट फिल्म ‘गॉड मदर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’, ‘शादी नंबर वन’, ‘रंग दे बसंती’, ‘गोलमाल’, ‘3 इडियट्स’ और ‘फरारी की सवारी’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बता दें कि शरमन जोशी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सॉन्ग ‘गिव मी सम सन साइन…’ को गाया है।
यह भी पढ़ें
इसके अलावा वो टीवी शो ‘पोकर फेस’ को भी होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बारिश’ से डिजिटल डेब्यू किया था। वो फिल्मफेयर पुरस्कार और एक IIFA पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। शरमन जोशी को वर्ड टूर पर जाना, फिल्में देखना और खेल खेलना बेहद पसंद है। शरमन जोशी कॉलेज टाइम में ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा पर अपना दिल हार बैठे थे।
कॉलेज में पहली मुलाकात में ही शरमन प्रेरणा को पसंद करने लगे थे। वहीं शरमन भी प्रेरणा को पसंद आए थे। एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शरमन जोशी ने 21 साल की उम्र में 15 जून, 2000 को गुजराती रीति-रिवाज से प्रेरणा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि प्रेरणा एक बिजनेस वूमेन हैं। शरमन और प्रेरणा तीन बच्चों बेटी ख्याना, बेटे वार्यान और विहान के पैरेंट्स हैं।