12.2 C
New York
Monday, March 27, 2023

Buy now

spot_img

Happy Birthday Salman Khan | सलमान खान का आज है 57वां जन्मदिन, 6 साल की उम्र में जला दी थी पिता की एक महीने की पूरी सैलरी, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से


Salman Khan

Pic : Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। सलमान खान आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। वो 30 से अधिक साल तक इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। जिसके लिए वो कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। सलमान खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में एक सहायक भूमिका के रूप में की थी। इसके बाद वो ‘मैंने प्यार किया’ में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। 

इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’, ‘करण अर्जुन’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दबंग’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’, ‘दबंग 2’, ‘किक’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी कई फिल्में शामिल है। सलमान खान बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के नाम से चैरिटी भी चलाते हैं। वो इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को होस्ट कर रहे हैं। वो 2010 से रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी कर रहे हैं। सलमान खान पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक के सबसे बड़े बेटे हैं। 

यह भी पढ़ें

सोहेल खान और अरबाज खान सलमान खान के भाई हैं जबकि अलविरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता सलमान खान की बहने हैं। साल 2011 में, सलमान खान ने SKBH प्रोडक्शंस (सलमान खान बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस) नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ थी। साल 2014 में, उन्होंने एसकेएफ (सलमान खान फिल्म्स) नाम की एक और प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म कनाडाई फिल्म ‘डॉ. कैबी’ थी। 

 बता दें कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा उनके पास पनवेल में 150 एकड़ का फॉर्म हाउस भी है। जिसमें 3 बंगले, एक स्विमिंग पूल और एक जिम है। सलमान खान का ये फॉर्म हाउस उनकी बहन अर्पिता के नाम पर है। फॉर्म हाउस चारों तरफ से जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। सलमान खान ने लॉकडाउन में सबसे ज्यादा समय अपने फॉर्म हाउस में ही बिताया। इतना ही नहीं फैमिली फंक्शन हो बर्थडे पार्टी या फिर कोई भी त्योहार सलमान खान यहीं करते हैं। 

इतना ही नहीं सलमान खान अपने इस फॉर्म हाउस में खेती भी करते हैं। सलमान खान अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। सलमान खान बचपन में काफी नटखट थे। वो अपने छह साल की उम्र में दिवाली पर अपने पिता सलीम खान की पूरे एक महीने की सैलरी को जला दिए थे। इतना ही नहीं एक दौर ऐसा भी था जब वो काफी दुबले-पतले थे। जिसके लिए वो एक साथ 20 से 25 रोटियां खा जाया करते थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान कर चुके हैं। 

अगर हम बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट कि तो सलमान खान जल्द ही फरहाद सामजी की निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान के होम प्रोडक्शन में हो रहा है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी, शहनाज गिल और राघव जुयाल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा सलमान खान ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles