6.6 C
New York
Tuesday, March 28, 2023

Buy now

spot_img

Gadar 2 | साल 2023 में रिलीज होगी एक्शन से भरपूर ये फिल्में, ‘गदर 2’ से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक!


Gadar 2

Photo – @ZeeStudios Video Screen Grab

मुंबई : साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है इस साल एक्शन से भरपूर कई बॉलीवुड (Bollywood) फिल्में रिलीज होंगी। 15 जून 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) के सिक्वल ‘गदर 2’ (Gadar 2) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘गदर’ में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल  (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी। फिल्म में तारा सिंह बने सनी देओल का दमदार तेवर फैंस को खूब पसंद आया था।

हाल ही में जी स्टूडियो ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पहली झलक देखने को मिल रही है। जिसमें सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’ जैसी कई फिल्मों का फर्स्ट लुक शामिल है। वीडियो क्लिप में सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के सिक्वल ‘गदर 2’ का भी फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें

जिसमें सनी देओल का एक बार फिर दमदार देवर देखने को मिल रहा है। तारा सिंह के किरदार में सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया उखाड़कर हवा में लहराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते नजर आए थे। वहीं अब तारा सिंह बने सनी देओल का बैलगाड़ी का पहिया उखाड़ना बेहद रोमांचक होगा। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो के सामने आने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर #Gadar2 ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि ‘गदर 2’ का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles