17.6 C
New York
Friday, May 26, 2023

Buy now

spot_img

Delhi Excise Scam | दिल्ली: आज शराब घोटाले में CM केजरीवाल से होगी पूछताछ, सिसोदिया की तरह क्या CBI आज ही करेगी उन्हें गिरफ्तार? जानें पूरा माजरा


KEJERIWAL

Pic: Social Media

नई दिल्ली. आज जहां दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) से CBI द्वारा पूछताछ होनी है। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharatdwaj) इस समय CM आवास पहुंच गए हैं। इस बीच पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी केजरीवाल के यहां पहुंच गए हैं। 

आज 11 बजे पेशी 

जानकारी हो कि, जांच एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, CBI ने केजरीवाल को आज सुबह 11 बजे अपने कार्यालय बुलाया है। पता हो कि, CBI ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वहीं ‘आप’ ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है।  

क्या केजरीवाल भी होंगे गिरफ्तार  

इधर मामले पर CBI अधिकारियों ने कहा कि, उन्होंने केजरीवाल को रविवार को पेश होने को कहा है क्योंकि इस दिन क्षेत्र में कार्यालय बंद रहते हैं। दरअसल CBI ने जब सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था, तब भी उसने यही रणनीति अपनाई थी। उसने तब 8 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

क्या है मामला 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है। CBI शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है। हालांकि मामले पर बीते शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कथित आबकारी नीति का समर्थन भी किया था। 

पंजाब में सफल 

दरअसल उन्होंने कहा था कि, वह नीति लागू होती तो आज दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हो जाता। यही नीति उन्होंने पंजाब में लागू की है। इससे वहां 50% राजस्व बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में BJP ने इसे लागू नहीं होने दिया, लेकिन पंजाब में इसलिए यह लागू हो सकी है, क्योंकि वहां इनका बस नहीं चलता।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,782FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles