मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। कपल की लेटेस्ट तस्वीरें हो या वीडियो को फैंस इसके लिए बेताब दिखाई देते हैं। इसका प्रमाण यह है कि उनके 41 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रणवीर और दीपिका बहुत जल्द अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाएंगे। लवबर्ड्स की शादी की सालगिरह 14 नवंबर को होती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल होता दिखाई दे रहा है। जिसमें रणवीर अपनी पत्नी दीपिका की तस्वीर को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च पर पहुंचे थे। वहां पर पति दीपिका का तस्वीर देख वह काफी खुश हुए और वह इस दौरान तस्वीरों को किस करते दिखाई दिए। नजर डाले इस वायरल वीडियो पर-
यह भी पढ़ें
वर्क फ्रेंट की बात करें तो, रणवीर सिंह आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका साकार करते दिखाई देंगे। इनमें करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्नियन की रीमेक में भी अभिनेता दमदार किरदार में नजर आएंगे।