6.7 C
New York
Friday, March 24, 2023

Buy now

spot_img

Deepika Padukone Birthday Wishes | शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स ने इस अंदाज में दीपिका पादुकोण को किया बर्थडे विश


Deepika Padukon Birthday

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बर्थडे पर कई सेलेब्रिटीज ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जॉन अब्राहम और अजय देवगन के साथ-साथ कई एक्टर्स और एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख खान ने भी कुछ अलग अंदाज में दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश करते हुए ‘पठान’ (pathaan) मूवी से उनका एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें दीपिका का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

दीपिका का यह नया लुक एक फाइटर के अवतार में देखने को मिल रहा हैं। ‘पठान’ मूवी में दीपिका एक एजेंट का रोल प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका एक एक्शन सीक्वेंस का रोल निभा रही हे। फिल्म के अभी तक जितने भी पोस्टर रिलीज हुए हैं उसमें दीपिका पादुकोण का लुक बहुत ही फिट नजर आया है और वहीं शाहरुख खान के अपोजिट में दीपिका ने भी बखूबी तरह से अपने फिटनेस का ख्याल रखा है। शाहरुख करीबन 4 साल के बाद स्क्रीन पर अपनी वापसी करने जा रहे है। जहां दीपिका की यह शाहरुख के साथ रीयूनियन मूवी होंगी।

यह भी पढ़ें

‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om)  से दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ बतौर को-स्टार की भूमिका निभाई थी। ‘ओम शांति ओम’ दीपिका के करियर की बहुत बड़ी सफलता मानी गई और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इस मूवी से दीपिका ने अपनी एक अच्छी फैंस फॉलोइंग बना ली और अपने एक्टिंग से सबके दिल पर एक छाप छोड़ दी। 16 साल बाद दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी दीपिका पादुकोण के लिए – आप हर संभव अवतार में स्क्रीन पर बेहतर और विकसित हुए हैं! मुझे हमेशा आप पर गर्व हुआ है और हमेशा आप नई ऊंचाइयों को छूऐ यही प्रार्थना करता हूं… जन्मदिन मुबारक हो… ढेर सारा प्यार…’

इसी तरह जॉन अब्राहम, अजय देवगन और कटरीना कैफ ने भी अपने सोशल मीडिया पर दीपिका की पिक्चर्स शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। स्टार्स के साथ-साथ फैंस ने भी दीपिका को बर्थडे की शुभकामनाएं दी है।

 





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,749FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles