मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपनहेगन, डेनमार्क में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर में हुआ था। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं सुबह से उन्हें विशेस भरे फोन कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। कुछ फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।
वहीं यशराज फिल्म्स ने भी दीपिका पादुकोण का बर्थडे एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। YRF ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से उनका नया पोस्टर रिलीज किया है। यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर शेयर किया हैं। जिसमें उनका एक्शन लुक देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें
She can do it all! Here’s presenting the fierce, action avatar of @deepikapadukone from #Pathaan on her birthday! Have a super one DP! Lots of wishes from us to you… #Pathaan releasing in theatres on 25th Jan in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/0xicW5obFM
— Yash Raj Films (@yrf) January 5, 2023
यशराज फिल्म्स ने नया पोस्टर शेयर कर ट्वीट में लिखा, ‘वह यह सब कर सकती है! यहां प्रस्तुत है उनका उग्र, एक्शन अवतार ‘पठान’ से दीपिका पादुकोण को उनके जन्मदिन पर! एक सुपर डीपी लो! हमारी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं… ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।’
बता दें कि फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के साथ एक्टर शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों मने रिलीज होगी।