6.8 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

Deepika Padukon on Pathaan | दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म पठान पर बोली, ‘बेशरम गाने’ को बताया हिट


Deepika Padukone

Photo – File

मुंबई : दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) ने अपने और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के गाने ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) को ‘जबरदस्त हिट’ बताया। कुछ दिनों से पठान फिल्म (Film Pathaan) विवादों से घिरी हुई है उसका एक कारण फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ भी है जिसमे दीपिका ने केसरिया रंग में एक बिकिनी पहन कर बोल्ड डांस किया है। इसी पर लोगों के बीच गर्माहट बानी हुई है और इतने दिनों में पहली बार दीपिका ने सामने आकर फिल्म के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने पठान के गीत बेशरम रंग के बारे में भी बात की। 

यशराज फिल्म्स (Yashraj Fims) ने यूट्यूब (Youtube) पर एक वीडियो शेयर किया जसमे दीपिका ने अपने गाने के बारे में बात की और बताया कि किस तरह फिल्म की टीम ने गाने के लिए ‘बेहद मुश्किल परिस्थितियों’ में काम किया है। दीपिका को पठान से अपना पसंदीदा गाना चुनने के लिए कहा गया – ‘झूमे जो पठान’ या बेशरम रंग, सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, “दोनों गाने मेरे पसंदीदा हैं; इसे चुनना बहुत मुश्किल है, ये दोनों बहुत अलग हैं और दोनों ही हिट गानें हैं। बेशरम रंग के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। हम जिस स्थान पर शूटिंग कर रहे थे वहां शूट करना वास्तव में कठिन था। भले ही गाने दृश्य गर्म, उज्ज्वल और सुंदर लग रहा था, पर वह जगह बेहद ठंडा और बेहद हवादार था। गाने में हमे धुप दिखाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ा क्योंकि वहां धुप बड़ी मुश्किल से निकलती थी।”

यह भी पढ़ें

दीपिका आगे कहती हैं कि, “मुझे लगता है कि मैंने दोनों गानों में मस्ती की। मेरा दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ शाहरुख खान के साथ है। इतने समय बाद शाहरुख के साथ डांस करना एक मजेदार अनुभव रहा है। मुझे लगता है कि हम दोनों उस तरह के डांसर हैं जो डांस के तकनिकी बारीकियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दते हैं।” हम बस ये देखते हैं की डांस स्टेप क्या है और उसे पुरे मजे के साथ करते हैं। तो हां, मुझे लगता है कि मैंने दोनों गीतों का आनंद लिया है। दोनों ही मेरे पसंदीदा गाने हैं लेकिन खुशी की बात यह है कि दोनों ही गाने एक बड़ी हिट हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस हिट के लिए हम दोनों को श्रेय जाना चाहिये क्योंकि शहरुह ने फिल्म के लिए बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो किया था और अपने एक्सरसाइज का भी बहु ध्यान रखा था। पर आखिरकार पूरी म्हणत का श्रेय फिल्म की टीम को जाता है। बेशरम रंग, जिसे स्पेन में वैभवी मर्चेंट द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था, को शिल्पा राव, कार्लिसा मोंटेइरो, विशाल और शेखर ने गाया है। संगीत विशाल-शेखर ने दिया है और बोल कुमार ने लिखे हैं। यह गाना पिछले साल 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। झूम जो पठान को 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी और शेखर रविजानी ने गाया है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,757FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles