1.7 C
New York
Sunday, March 19, 2023

Buy now

spot_img

Celebrities Married In 2022 | 2022 इन फिल्मी सितारों के लिए बना खास, जानें किसके-किसके घर बजी शहनाई


Celebrities Married In 2022

Photo – Instagram

मुंबई : साल 2022 कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। जल्द ही नए साल (New Year) के जश्न (Celebrate) में सभी मशगुल हो जाएंगे, लेकिन ये साल भी हर साल की तरह कई लोगों के लिए खास रहा है। इस साल भी कई फिल्मी सितारों (Film Stars) ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरूआत करते हुए शादी के बंधन में बंधे हैं और अपने जीवनसाथी के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

इस साल भी कई सितारों ने अपने जीवनसाथी के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी के सात फेरे लिए हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स पर जिन्होंने साल 2022 में शादी के सात फेरे लिए हैं।

Mohit Raina-Aditi Sharmaमोहित रैना-अदिति शर्मा (Mohit Raina-Aditi Sharma) – एक्टर मोहित रैना ने 1 जनवरी 2022 को अपनी लंबे समय से प्रेमिका अदिति शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने राजस्थान में शादी के सात फेरे लिए। एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज किया था।

यह भी पढ़ें

Mouni Roy - Suraj Nambiarमौनी रॉय- सूरज नांबियार (Mouni Roy-Suraj Nambiar) – एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी की। ये कपल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Karishma Tanna-Varun Bangeraकरिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा (Karishma Tanna-Varun Bangera) – बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 05 फरवरी 2022 को अपने लंबे समय के प्रेमी वरुण बंगेरा के साथ एक निजी समारोह में शादी की। 

Vikrant Massey-Sheetal Thakurविक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर (Vikrant Massey-Sheetal Thakur) – बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ रजिस्टर्ड शादी की। 

Farhan Akhtar-Shibani Dandekarफरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar-Shibani Dandekar) – बॉलीवुड के एक्टर और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। 

Shama Sikander and James Millironशमा सिकंदर-जेम्स मिलिरॉन (Shama Sikander-James Milliron) – टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने 14 मार्च 2022 को अपने अमेरिकी प्रेमी जेम्स मिलिरोन के साथ शादी की। ये कपल कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में सगाई कर लिए थे।

Ranbir Kapoor-Alia Bhattरणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) – मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं।

Millind Gaba-Pria Beniwalमिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Millind Gaba-Pria Beniwal) – मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मिलिंद गाबा ने 16 अप्रैल 2022 को दिल्ली में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी की।

Kanika Kapoor - Gautam Hathiramaniकनिका कपूर-गौतम हाथीरमानी (Kanika Kapoor-Gautam Hathiramani) – प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने 20 मई 2022 को लंदन के बिजनेसमैन और प्रेमी, गौतम हाथीरमानी के साथ शादी की।

Hansal Mehta-Safeena Husainहंसल मेहता-सफीना हुसैन (Hansal Mehta-Safeena Husain) – डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपने लंबे समय से साथी और सामाजिक कार्यकर्ता सफीना हुसैन से कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विवाह समारोह में 24 मई 2022 को शादी के बंधन में बंधे।  

Nayanthara-Vignesh Shivanनयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan) – साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने लंबे समय के मंगेतर, विग्नेश शिवन के साथ 9 जून, 2022 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की।

Payal Rohatgi-Sangram Singhपायल रोहतगी-संग्राम सिंह (Payal Rohatgi-Sangram Singh) – एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई 2022 को आगरा में शादी के बंधन में बंध गए। 

Richa Chadha-Ali Fazalऋचा चड्ढा-अली फजल (Richa Chadha-Ali Fazal) – एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल 04 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं।  

Palak Muchhal-Mithoon Sharmaपलक मुच्छल-मिथुन शर्मा (Palak Muchhal-Mithoon Sharma) – बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर 2022 को म्यूजिक डायरेक्टर मिथून शर्मा के साथ शादी के सात फेरे ली। 

Hansika Motwani-Sohail Kathuriaहंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani-Sohail Kathuria) – एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ राजस्थान के जयपुर में मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी की।   

Paritosh Tripathi-Meenakshi Chandपरितोष त्रिपाठी-मीनाक्षी चंद (Paritosh Tripathi-Meenakshi Chand) – एक्टर और टेलीविजन होस्ट परितोष त्रिपाठी 10 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी के साथ देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में विवाह के बंधन में बंधे हैं। शादी में कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए थे। शादी में एक्टर पंकज त्रिपाठी भी कपल को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles