3.2 C
New York
Tuesday, March 21, 2023

Buy now

spot_img

Brahmastra OTT Release | ‘ब्रह्मास्त्र’ के दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म


‘ब्रह्मास्त्र’ के दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra Part One: Shiva) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं उनका ये इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि दर्शक बहुत जल्द इस फिल्म का ओटीटी पर आनंद उठा पाएंगे।

वो इस फिल्म को अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर देख सकेंगे। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा शामिल है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ सिनेमाघरों में दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन की थी। वहीं अब एक बार फिर इस फिल्म के प्रशसंकों को इस फिल्म का लुफ्त ओटीटी के जरिए उठाने का मौका मिलने जा रहा है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस फिल्म का एक प्रोमो वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

वीडियो में सभी स्टार कास्ट की दमदार झलक देखने को मिल रही है। हॉटस्टार ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘प्राचीन भारतीय अस्त्रों की दुनिया 4 नवंबर को Disney+ Hotstar पर आ रही है।’ गौरतलब है कि स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी भी अपने अहम भूमिका में है। फैंस इस खबर से काफी खुश है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles