17.4 C
New York
Friday, June 9, 2023

Buy now

spot_img

Brahmastra 2 | ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण का नाम कंफर्म! निभाएंगी रणबीर कपूर की मां का किरदार


Brahmastra 2

Photo – @SaakethKaashyap Twitter

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ (Brahmastra Part 1) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी अपने अहम भूमिका में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर शिवा के रोल में है। वहीं आलिया भट्ट ईशा की भूमिका निभाई है जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गुरुजी का रोल निभाया है।

ये फिल्म 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के ओटीटी रिलीज होते ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण के होने की पुष्टि की जा रही है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण की झलक रणबीर कपूर की मां अमृता की भूमिका में फैंस को नजर आ रही है। फैंस का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने ही न्यू बॉर्न शिवा को अपनी गोद में लिया है। वहीं अब फैंस दीपिका पादुकोण के सीन की तस्वीरों और स्लो मोशन सीन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

जिसमें दीपिका पादुकोण का फेस साफ नजर आ रहा है। जिससे यह अटकलें लगाई जा रही है कि दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में अमृता की भूमिका निभाएंगी। एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से दीपिका पादुकोण का सीन स्लो मोशन में शेयर किया है। फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘यहां देखिए ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिव से दीपिका पादुकोण की झलक।’

वहीं एक दूसरे फैंस ने फिल्म का कई स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, ‘शायद 3डी के कारण सिनेमाघरों में यह स्पष्ट नहीं था! तो ये है दीपिका।’ बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 450 करोड़ रुपये की कमाई की है। बड़े पर्दे पर रिलीज के 8 हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,802FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles