3.2 C
New York
Tuesday, March 21, 2023

Buy now

spot_img

Bollywood New Year 2023 | नए साल के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे, करीना कपूर खान ने शेयर की साल 2022 के आखिरी सनसेट की तस्वीर


Bollywood New Year 2023

Photo – Instagram

मुंबई : आज पूरा देश काफी शानदार तरीके से साल 2023 का वेलकम कर रहा है वहीं नए साल का जश्न बॉलीवुड (Bollywood) सितारों (Stars) में भी देखने को मिला है। सभी स्टार्स अपने काम से ब्रेक लेकर वेकेशन (Vacation) पर निकल चुके हैं। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जहां अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। तो वहीं अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन भी अपना नया साल मनाने के लिए राजस्थान टूर पर गए।

जहां वरुण धवन ने टाइगर सफारी का भी लुफ्त उठाया। वहीं करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साल 2022 के आखिरी दिन का सनसेट पिक्चर शेयर की हैं। उन्होंने बेहद खास अंदाज में साल 2023 का वेलकम किया है। करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ न्यू ईयर मनाने स्विट्जरलैंड गई हैं। वहीं ऋतिक रोशन अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें

वो यूरोप ट्रिप पर गए थे। जहां वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटे के साथ हॉलीडे पर गए थे। अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साल 2022 की अपनी आखिरी तस्वीर शेयर की हैं। जिसे उनके पति विराट कोहली ने क्लिक किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को न्यू ईयर विश किया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि वो इस नए साल पर खुश रहेंगे साथ ही वो इस साल भारत भ्रमण करेंगे और वो आलोचनाओं से भी बचेंगे। 





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles