21.1 C
New York
Friday, June 9, 2023

Buy now

spot_img

Bipasha Basu Baby Girl | बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने नन्ही परी का किया वेलकम, देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा लाड़ली का नाम


Bipasha Basu Baby Girl

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर आज एक बड़ी खुशी ने कदम रखा है। आज का दिन उनके लिए बेहद ही खास हो गया है। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, आपने सही सुना। बिपाशा बसु ने आज यानि शनिवार की सुबह में एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

बता दें कि कपल शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं। इस खुशखबरी की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेबी के पैरों की झलक दिखाया है। तस्वीर पर लिखा, ‘हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।’ बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लेस्ड’ बिपाशा बसु के मां बनने की खबर सुनते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकानाएं दे रहे है। बता दें कि इससे पहले भी बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की अपडेट्स देती रही हैं। वो आए दिन अपनी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है। हाल ही में बॉलीवुड के लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु का खास ख्याल रखा है। अभिनेत्री ने इसी साल अगस्त महीने में अपने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी थी। जिसके बाद से कपल अपने नन्हे मेहमान का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस बिपाशा बसु की बेटी की झलक देखने के लिए काफी बेताब है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles