मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर आज एक बड़ी खुशी ने कदम रखा है। आज का दिन उनके लिए बेहद ही खास हो गया है। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, आपने सही सुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु ने आज यानि शनिवार की सुबह में एक नन्ही परी को जन्म दिया है।
बता दें कि कपल शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं। हाल ही में बॉलीवुड के लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु के मां बनने की खबर सुनते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकानाएं दे रहे है। हालांकि, कपल ने अभी तक इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इससे पहले बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की अपडेट्स देती रही हैं। वो आए दिन अपनी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु का खास ख्याल रखा है। अभिनेत्री ने इसी साल अगस्त महीने में अपने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी थी। जिसके बाद से कपल अपने नन्हे मेहमान का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस बिपाशा बसु की बेटी की झलक देखने के लिए काफी बेताब है।