24 C
New York
Saturday, May 27, 2023

Buy now

spot_img

Bipasha Basu | बिपाशा बसु ने लाडली देवी को गोद में लेकर किया डांस, शेयर किया वीडियो


Bipasha Basu

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना पूरा टाइम अपनी लाडली देवी (Devi Basu Singh Grover) के साथ स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं। पांच महीने पहले ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बेटी देवी को गोद में लेकर डांस करती नजर आ रही हैं। वो बेटी के साथ चील करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों घर की बालकनी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक और व्हाइट कलर का प्रिंटेड काफ्तान पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं देवी येलो कलर की ड्रेस में क्यूट लग रही है। वीडियो शेयर कर बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, “डांसिंग विथ देवी, क्या अब मेरा सबसे पसंदीदा काम है।” साथ ही उन्होंने डांस इमोजी और रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस के इस रील वीडियो को फैंस और सेलेब्स सभी लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 अप्रैल को अपनी बेटी देवी का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

मालूम हो कि 5 अप्रैल को बिपाशा बसु ने बेटी देवी का चेहरा इंस्टाग्राम पर रिवील किया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिलहाल, दोनों इन दिनों पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,783FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles