15.5 C
New York
Thursday, May 25, 2023

Buy now

spot_img

Asad Last Rites | UP: असद का शव घर की जगह सीधे पहुंचा प्रयागराज के कब्रिस्तान, चुनिंदा रिश्तेदारों को ही शमिल होने की परमिशन


Asad Funeral

Pic : @sharmaswati77

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, खतरनाक माफिया अतीक (Atiq Ahmad) के बेटे असद (Asad) और शूटर गुलाम के शव अब प्रयागराज पहुंच गए हैं। वहीं अज दोनों को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। जानकारी दें कि, आज असद के शव को घर न ले जाकर सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया है। वहीं आज कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सिर्फ अतीक के करीबी रिश्तेदार को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने दिया जा रहा है। बाकी, स्थानीय लोगों को पुलिस ने बाहर रोक दिया है।

आज शनिवार सुबह असद का शव पहुंचने से प्रयागराज में अतीक के चकिया स्थित उसके घर के बाहर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC जवान यहां तैनात किए गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी हैं। पता हो कि बीते शुक्रवार देर रात 1।30 बजे पुलिस सुरक्षा में ही दोनों के शवों को झांसी से प्रयागराज के लिए भेजा गया है। यहां इन दोनों के रिश्तेदार साथ हैं। दरअसल झांसी में बीते गुरुवार को हुए एनकाउंटर में STF ने दोनों को मार गिराया था। 

वहीं अतीक ने शुक्रवार को बेटे असद के जनाने में शामिल होने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट से अपील की थी, लेकिन छुट्टी होने की वजह से कोर्ट ने इनकार कर दिया गया। अब शनिवार को CJM कोर्ट में इस मामले में आज सुनवाई होनी है।अतीक की पत्नी शाइस्ता (Shaista Parveen) के आने के इनपुट पुलिस और एजेंसियों को मिले हैं।  ऐसे में सूत्रों की जानकारी के अनुसार बेटे असद का शव पहुंचने पर शाइस्ता परवीन के भी आने का अंदेशा है। लेकिन अब शव को सीधे कब्रिस्तान ले जाने से इसकी संभावना अब कम है। 





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,782FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles