14.3 C
New York
Thursday, June 1, 2023

Buy now

spot_img

Arjun Kapoor | हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में अर्जुन कपूर ने पिता बोनी कपूर के साथ की शिरकत, बोले- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है


Arjun Kapoor

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों यूरोप टूर (Europe Tour) पर हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ संगीतकार हंस जिमर (Hans Zimmer) के लाइव कॉन्सर्ट में शिरकत किया था। जहां वो लाइव परफॉरमेंस को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए नजर आ रहे हैं।

उनके साथ उनके पिता बोनी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं मंच पर हंस जिमर को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर ने वीडियो पोस्ट कर हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में पापा बोनी कपूर के साथ शामिल हुआ क्या अनुभुती है! यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है… यह भावनात्मक, प्रेरक और अविश्वसनीय था।

यह भी पढ़ें

इसे मेरी बकेट लिस्ट से हटा दिया… सही अर्थों में एक जबरदस्त ऑडियो और विजुअल शो। उनके द्वारा किए गए मेरे सभी पसंदीदा गानों को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखना… क्या इससे बेहतर कुछ और हो सकता है? पौराणिक संगीत। सबसे अच्छी कंपनी। याद रखने के लिए एक रात।” अर्जुन के इस वीडियो को बहन जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर ने भी लाइक करते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। 

बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। फिलहाल, एक्टर इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर हैं। जहां से वो लगातार तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं।  





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles