24.9 C
New York
Sunday, May 28, 2023

Buy now

spot_img

Arif Case | UP: सारस पक्षी के ‘दोस्त’ आरिफ की बढ़ी मुश्किलें, वन विभाग के नोटिस के साथ FIR दर्ज


ARIF

Pic: Social Media

अमेठी (उप्र), अमेठी (Amethi) जिले के जामो क्षेत्र के मंडखा गांव में सारस पक्षी से दोस्ती को लेकर चर्चा में आये आरिफ (Arif) की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वन विभाग ने उसे नोटिस जारी कर आगामी चार अप्रैल को तलब किया है। गौरीगंज के सहायक वन अधिकारी रणवीर सिंह की तरफ से आरिफ को शनिवार को भेजे गए नोटिस के मुताबिक, उस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नोटिस के अनुसार, आरिफ को आगामी चार अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे उप प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्रा के समक्ष उपस्थित हो कर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। सिंह ने बताया कि 21 मार्च को आरिफ के घर से वन विभाग की टीम ने सारस को अपने कब्जे में लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा था जिसे कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि अमेठी जिले में जामो थाना क्षेत्र के मंडखा गांव के निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक घायल सारस पड़ा मिला था। उसकी टांग टूटी थी। आरिफ ने उसे अपने घर पर लाकर उसका इलाज किया था। पूरी तरह से ठीक होने के बाद सारस वहां से जाने के बजाय आरिफ के साथ ही रहने लगा था और वह उसी के साथ खाता पीता भी था। इसके अलावा वह आरिफ के पीछे-पीछे चलता था। इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच मार्च को दोनों से मिलने के लिए अमेठी आए थे।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,784FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles