16.9 C
New York
Wednesday, May 24, 2023

Buy now

spot_img

Anupam Kher | अमृतसर पहुंचे अनुपम खेर, अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में हुए शामिल, बोले- मेरे शरीर का हर लहू….


Anupam Kher

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) के सक्सेस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वो इस वक्त अमृतसर (पंजाब) में हैं। जहां वो गोल्डन टेंपल पहुंचकर माथा टेका साथ ही उन्होंने गुरुघर में फिल्म ‘ऊंचाई’ की सफलता के लिए अरदास भी किया। हाल ही में अभिनेता अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी गए। जहां वो ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में शामिल हुए। वो वहां भारतीय जवानों के साथ काफी वक्त बिताए।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर भी अपने इस मुलाकात के वीडियो को शेयर किया है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर इस मुलाकात के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में उन्हें भारतीय जवानों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में वो काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में शामिल होकर अपने भारतीय होने का काफी गर्व महसूस हुआ है साथ ही उन्होंने इस वीडियो के जरिए लोगों से एक बार अटारी-वाघा बॉर्डर पर जाने की गुजारिश भी किया।

यह भी पढ़ें

अनुपम खेर ने भारतीय जवानों का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम का नारा भी लगाया। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आज अमृतसर के पास, अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में शामिल होने का अवसर मिला। मेरे शरीर का हर रोम और लहू के हर कतरे में हिंदुस्तान गूंज उठा। पूरे वातावरण की ऊर्जा समस्त देश में महसूस की जा सकती है। हर भारतीय को जीवन में एक बार यहां अवश्य आना चाहिए! जय हिंद!’ अभिनेता का ये वीडियो उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,781FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles