8.4 C
New York
Tuesday, March 28, 2023

Buy now

spot_img

Animal First Look Poster | ‘एनिमल’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, किलर लुक में नजर आए रणबीर कपूर


Animal First Look Poster

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का फर्स्ट लुक पोस्टर (First Look Poster) सामने आ चुका है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर वास्तव में काफी दमदार है। जिसमें रणबीर कपूर का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर बड़े बाल, बड़ी दाढ़ी में खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। वो कुल्हाड़ी लिए हुए नजर आ रहा है साथ ही एक्टर सिगरेट जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस किलर लुक में रणबीर कपूर के शरीर पर काफी जख्म भी नजर आ रहे हैं। इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘रणबीर कपूर जल्द रिलीज कर रहे हैं ‘एनिमल’! यह इतना किलर पोस्टर है इसे प्यार करो!’ फैंस इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर फिल्म का टीजर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्हें ये पोस्टर काफी आकर्षक लगा है।

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में दिखाई देंगी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, मुराद खेतानी, प्रणय रेड्डी वांगा और कृष्ण कुमार साथ मिलकर कर रहे है। फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 में रिलीज होगी। खबरों की माने तो फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फैंस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर काफी खुश हैं।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles