13.9 C
New York
Tuesday, May 30, 2023

Buy now

spot_img

Alia-Ranbir Blessed with Baby Girl | बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- ‘वो हमारा प्यार है…’


बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- ‘वो हमारा प्यार है…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने आज यानी रविवार को गिरगांव के एचएन रिलायंस अस्पताल में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। सिर्फ कपूर परिवार में भी नहीं बल्कि भट्ट फैमली में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बात की जानकारी आलिया ने खुद एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है। इस जोड़े ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की और 27 जून को उन्होंने खुलासा किया कि वे एक बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। कपल ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मिलने के बाद लगभग 4 साल से डेटिंग किया था। इसके बाद शादी की थी। 

आलिया ने जन्म देने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बच्चे के जन्म की खुशखबरी दी है। हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर यह है कि हमारे बच्चे का जन्म हुआ है और वह एक लड़की है। वह हमारा प्यार है। हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘बहुत सारा प्यार- आलिया-रणबीर। इसके साथ ही उन्होंने शेरों के एक झुंड की फोटो भी शेयर की है। देखें पोस्ट- 

यह भी पढ़ें

 

बता दें,  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज सुबह 7.30 बजे गिरगांव के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे था। इसके बाद खबर आई कि डिलीवरी के लिए आलिया भट्ट को  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों के अंदर अभिनेत्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच उन्होंने एक क्यूट बेबी को जन्म दिया। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीत कपूर दोनों अस्पताल में मौजूद थी जब पता चला कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही कपूर और भट्ट परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए थे।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles