मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। यह दोनों पिछले कुछ समय से मम्मी-पापा बनने को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसी बीच खबर आई है कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। गिरगांव के एच एन रिलायंस फाउंडेशन में आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने दोपहर 12.05 बजे अपनी बच्ची को जन्म दिया। इस खबर से भट्ट और कपूर परिवार काफी खुश है।
गूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री अपनी गर्भावस्था के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती दिखाई दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान अभिनेत्री ने ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी पत्नी रणबीर कपूर के साथ मिलकर खूब प्रमोशन किया था।
यह भी पढ़ें